Tuesday 8 September 2020

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दिवस (पत्रकारिता दिवस/मीडिया दिवस)


1. विश्व रेडियो दिवस (13 फरवरी)- 1946 में इसी दिन रेडियो यू.एन. की शुरुआत हुई। 2012 में पहली बार मनाया गया। 2011 में यूनेस्को की महा सभा के 36वें सत्र में इसे घोषित किया गया जिसे 14 जनवरी 2013 को संयुक्त राष्ट्र की महा सभा ने भी मंजूरी दे दी।

2. विश्व/अंतरराष्ट्रीय रंगमंच दिवस (27 मार्च)- 1961 में इंटरनेशनल थिएटर इंस्टिट्यूट ने इसकी स्थापना की।

3. विश्व पुस्तक एवं कॉपीराइट दिवस (23 अप्रैल)- 23 अप्रैल 1955 को पहली बार पुस्तक दिवस इसी दिन मनाया गया।

4. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस (मई)- 1991 में पहली बार अफ्रीकन पत्रकारों द्वारा 3 मई को प्रेस की आज़ादी से सबंधित 'डिक्लरेशन ऑफ़ विंडहोक' (Declaration of Windhoek) जारी किया गया। 1993 में संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 3 मई को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस आयोजित किया।

5. विश्व दूरसंचार दिवस (17 मई) -  अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) की स्थापना और 1865 में पहले अंतर्राष्ट्रीय टेलीग्राफ कन्वेंशन पर हस्ताक्षर करने के चलते 1969 से प्रतिवर्ष विश्व दूरसंचार दिवस मनाया जाता है।इसका उद्देश्य दूरसंचार के महत्त्व और सामाजिक एवं आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। वर्ल्ड समिट ऑफ इंफॉर्मेशन सोसाइटी (WSIS) ने 17 मई को विश्व सूचना समाज दिवस के रूप में घोषित करने का आह्वान किया। वर्ष 2006 में ITU ने दोनों को मिला दिया और 17 मई को विश्व दूरसंचार और सूचना समाज दिवस (WTISD) के रूप में मनाया।

5. विश्व फोटोग्राफी दिवस (19 अगस्त)- 19 अगस्त 1939 को फ़्रांस की सरकार ने डॉगोरोटाइप (दुनिया की पहली फोटोग्राफी प्रक्रिया) प्रक्रिया की घोषणा की जिसका अविष्कार जोसेफ नाइमफोर और लुइस डॉगेर ने किया था।

6. विश्व टेलीविजन दिवस (21 नवंबर)- संयुक्त राष्ट्र द्वारा 1996 से इसकी शुरुआत हुई।

7. राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस (21 अप्रैल)- 21 अप्रैल 1968 को भारत ने जनसंपर्क की अंतरराष्ट्रीय आचार संहिता को अंगीकार किया। 1986 से इसे आधिकारिक रूप से मनाया जाने लगा।

8. हिंदी पत्रकारिता दिवस (30 मई)- 30 मई 1826 को कोलकाता से पंडित युगल किशोर शुक्ल के संपादन में निकले हिंदी के प्रथम समाचार पत्र 'उदंत मार्तंडके प्रकाशन के उपलक्ष्य में इसे मनाया जाता है।

9. राष्ट्रीय प्रसारण दिवस (23 जुलाई)- 1927 को इसी दिन इंडियन ब्रॉडकास्टिंग कम्पनी ने बम्बई स्टेशन से रेडियो प्रसारण शुरू किया था।

10. राष्ट्रीय प्रेस दिवस (16 नवंबर)- 16 नवंबर 1966 से भारतीय प्रेस परिषद ने विधिवत कार्य करना शुरू किया।

 

सन्दर्भ-

http://ddnews.gov.in/hi

https://m.bharatdiscovery.org/india/%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%96%E0%A4%AA%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A0

 

No comments:

Post a Comment